नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदे कर्मचारी, 37 घायल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में कुल 37 घायल हुए हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है. इनमें से दो लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नोएडा में एक कंपनी में लगी भीषण आग, कई लोग गंभीर रूप से घायल
NDTV
नोएडा:

नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में आज सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई. जिस समय आग लगी, उस वक्त फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट चल रही थी और करीब ढाई सौ कर्मचारी अंदर मौजूद थे. आग लगते ही कंपनी में लगे सायरन बजने लगे, जिसके बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश करने लगे.

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के निचले फ्लोर पर आग लगी थी. धुआं तेजी से फैलने लगा, जिससे कई कर्मचारी घबरा गए. खुद को बचाने के लिए कुछ कर्मचारियों ने ऊपर की मंजिलों से नीचे कूदने लगे, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.एक्सक्लूसिव तस्वीरों में लोगों को कूदते हुए देख सकते है. वीडियो लोग जान बचाने के लिए ऊपर से कूदते नजर आ रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. आग पर काबू पाने के लिए फायर की करीब 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब भी कई कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए थे. इसके बाद दमकल कर्मियों ने कंपनी की खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.  

आग में धुएं और दम घुटने की वजह से कई कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई है, जबकि कई लोग ऊपर से कूदने के कारण चोटिल हो गए. इन लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में कुल 37 घायल हुए हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है. इनमें से दो लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है. दर्जनों घायलों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है.आग लगने के करीब 8 घंटे बाद फैक्ट्री के अंदर पूरी तरह से आग को बुझा दिया गया है अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल फैक्ट्री के अंदर कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रदूषण में सांस के लिए तड़पते नोएडा पर एक और मुसीबत, डंपिग यार्ड में लगी भीषण आग

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले से टेंशन में Muslim देश! | Mojtaba Khamenei | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article