Good News: दिल्ली में 1,511 अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा; 24 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

Regularisation of Unauthorised Colonies: दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग द्वारा कन्विंस डीड जारी करेगा. इस दिशा में 24 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके तहत 1,511 कॉलोनियों के निवासी मालिकाना हक के लिए लोग आवेदन कर सकेंगे और उन्हें अपनी संपत्ति का स्पष्ट कानूनी स्वामित्व प्राप्त हो सकेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1,511 UNAUTHORIZED COLONIES IN DELHI TO BE REGULARIZED

Delhi Unauthorized Colonies: दिल्ली के अनाधृकित कॉलोनियों में रहे दिल्ली वासियों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली की 1,511 अनाधिकृत कॉलोनियों को पीएम उदय स्कीम में जोड़ा जा रहा है. इससे ऐसी कॉलोनियों में रहे मालिकों को प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिल सकेगा और नियमित होने के बाद संपत्तियों पर स्पष्ट स्वामित्व प्राप्त किया जा सकेगा.

दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग द्वारा कन्विंस डीड जारी करेगा. इस दिशा में 24 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके तहत 1,511 कॉलोनियों के निवासी मालिकाना हक के लिए लोग आवेदन कर सकेंगे और उन्हें अपनी संपत्ति का स्पष्ट कानूनी स्वामित्व प्राप्त हो सकेगा.

ये भी पढ़ें-VIDEO: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम ने खोल ली है पोहा की दुकान, स्टॉल पर बेचती नजर आईं, वायरल हो रहा वीडियो

कन्विंस डीड के लिए 24 अप्रैल से शुरु होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों के नियमित किए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश में अलग सरकार थी, इसलिए कई विषय पर एकमत नहीं हो पाए, लेकिन अब इस प्रक्रिया में अब काम शुरू हो सकेगा. उन्होंने बताया कि आगामी 24 अप्रैल से अनाधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जहां आवेदन कर स्पष्ट कानूनी स्वामित्व प्राप्त किया जा सकेगा.

कॉलोनियों के नियमित होने से संपत्ति का स्पष्ट स्वामित्व होगा

गौरतलब है दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों के नियमित होने से वहां रहे निवासियों को अपनी संपत्ति का स्पष्ट कानून स्वामित्व हासिल हो सकेगा. इससे क्षेत्र में सड़क, सीवर, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास में तेजी आएगी और भविष्य में प्रॉपर्टी पर निर्माण के लिए नक्शा पास कराने में सुविधा हो सकेगी. इतना ही नहीं, इससे संपत्तियों पर लोग बैंक लोन लेने में आसानी होगी.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कुल 1511 अनाधिकृत कॉलोनियों को पीएम उदय स्कीम में शामिल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि भविष्य में नई अनाधिकृत कॉलोनियां न बढ़ें, इसके लिए एमसीडी की टास्क फोर्स को और मजबूत किया जाएगा. साथ ही बताया कि अंतिम रूप दिये जा चुके मास्टर प्लान 2041 को जल्द ही अधिसूचित कर दिया जाएगा.

लोग अपनी प्रॉपर्टी को एमसीडी से नियमित भी करवा सकेंगे

दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए नई सुविधा की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब अनाधिकृत कॉलोनियों में मालिकाना हक मिलने के बाद लोग अपनी प्रॉपर्टी को एमसीडी से नियमित भी करवा सकेंगे. उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में शुरू की गई पीएम उदय योजना के तहत मालिकाना हक दिए जाने की प्रक्रिया अब आगे बढ़कर नियमितीकरण की ओर जा रही है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-अनोखी परंपरा: पुजारी की लात लाती है सौभाग्य, अप्रैल महीने में हर साल Kick खाने मंदिर पहुंचते हैं हजारों लोग

Featured Video Of The Day
Iran Rejects Temporary Ceasefire, Middle East War में क्या US Iran Conflict अब और भयंकर होगा