गुरुग्राम में लावारिस सूटकेस में मिला अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव, पहचान करने में जुटी पुलिस

गुरुग्राम (Gurugram) के इफको चौक के पास एक लावारिस सूटकेस में सोमवार को एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव (Naked body) बरामद किया गया है.पुलिस ने शव को मुर्दाघर में भेज दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
गुरुग्राम में लावारिस सूटकेस में महिला का निर्वस्त्र शव मिला है. (सांकेतिक तस्वीर)
गुरुग्राम:

गुरुग्राम (Gurugram) के इफको चौक के पास एक लावारिस सूटकेस में सोमवार को एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव (Naked body) बरामद किया गया है.पुलिस ने शव को मुर्दाघर में भेज दिया है. पुलिस उपायुक्त, पश्चिम, दीपक सहारन ने बताया कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.एक ऑटोरिक्शा चालक ने शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना दी कि इफको चौक के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में एक संदिग्ध सूटकेस पड़ा है. पुलिस ने सूटकेस में शव बरामद किया.

डीसीपी ने कहा, ‘‘मृतक महिला की हत्या की आशंका है और शव यहां फेंक दिया. सेक्टर 18 पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मृतका की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.''

ये भी पढ़ें :

सिटी सेंटर: मनीष सिसोदिया से CBI ने 9 घंटे की पूछताछ, बोले- AAP छोड़ने का बनाया दबाव

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: बंगाल में BJP करेगी 'खेला'? Exit Poll में किसको बहुमत? | Rahul Kanwal
Topics mentioned in this article