असम चुनाव से पहले कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने इस्तीफा देकर कांग्रेस खेमे में हलचल मचा दी है. कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेशस्तरीय नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन बोरा ने 24 घंटे का समय मांगा. कांग्रेस के 35 साल पुराने सिपाही भूपेन बोरा की नाराजगी की वजह क्या है, आइए जानते हैं इनसाइड स्टोरी.