WiFi टेक्नीशियन बन मुंबई की महिला को 2 लोगों ने चाकू मार की लूटपाट : पुलिस

पुलिस ने बताया कि मध्य मुंबई के परेल में ये लोग शुक्रवार शाम को महिला के फ्लैट में टेक्नीशियन बन वाईफाई कनेक्शन ठीक करने के लिए जिस वक्त घुसे, तब वो घर पर अकेली थी.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
रसोई के चाकू किया गया महिला पर वार
मुंबई:

मुंबई के परेल में एक 59 वर्षीय महिला के फ्लैट में घुसकर दो लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर सोने की चेन लूट ली. हमले में महिला घायल भी हो गई. इस बारे में पुलिस ने भी जानकारी मुहैया कराई. पुलिस ने बताया कि मध्य मुंबई के परेल में ये लोग शुक्रवार शाम को महिला के फ्लैट में टेक्नीशियन बन वाईफाई कनेक्शन ठीक करने के लिए जिस वक्त घुसे, तब वो घर पर अकेली थी.

एक अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक ने उसका रुई से गला घोंट दिया और उसकी सोने की चेन छीन ली. उन्होंने अलमारी की चाबी मांगी लेकिन उसने मना कर दिया, जिसके बाद उनमें से एक ने भागने से पहले रसोई के चाकू से उसके सीने में वार कर दिया. अधिकारी ने कहा कि घायल महिला ने अपने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और अपने पति को फोन किया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था और दोनों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में देवर ने 40 साल की महिला को जलाया, हालत गंभीर; सफदरजंग में इलाज जारी

Advertisement

ये भी पढ़ें : मुंबई : शातिर चोर के पास से 50 लाख के जेवरात और साढ़े 7 लाख कैश बरामद, पकड़ने वाले भी हैरान

ये भी पढ़ें : बेगूसराय में युवक की हत्या के बाद बवाल, थाना और स्वास्थ्य केंद्र में भीड़ ने की तोड़फोड़

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
धर्म के आधार पर ना आरक्षण देंगे ना ही किसी को देने देंगे- Amit Shah | Women Reservation Bill| Muslim
Topics mentioned in this article