चलती ट्रेन में AC बोगी में TTE ने अपने साथी के साथ कथित रूप से महिला का गैंगरेप किया

उत्तर प्रदेश के चंदौसी और अलीगढ़ के बीच हुई वारदात, आरोपी रेलवे का टीटीई राजू सिंह गिरफ्तार; दूसरे आरोपी की पहचान करने में जुटी राजकीय रेलवे पुलिस

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
प्रतीकात्मक फोटो.
संभल:

उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन के एयर कंडीशन डिब्बे में अपने एक साथी के साथ एक महिला का गैंगरेप करने के आरोप में एक यात्रा टिकट परीक्षक (TTE) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 16 जनवरी को संभल जिले के चंदौसी इलाके में हुई.

चंदौसी स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) केबी सिंह ने कहा कि आरोपी टीटीई की पहचान राजू सिंह के रूप में हुई है और वह महिला को जानता था. महिला ने संभल जिले के राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया गया.

सिंह ने कहा, "महिला 16 जनवरी को चंदौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. वह चंदौसी से प्रयागराज के सूबेदारगंज जा रही थी. आरोपी टीटीई ने उसे एसी कोच में बैठाया. वह महिला को जानता था. रात में करीब 10 बजे चंदौसी और अलीगढ़ के बीच टीटीई एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां आया.  उन दोनों ने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया. महिला दूसरे व्यक्ति को नहीं पहचानती थी.'' 

उन्होंने कहा कि, महिला ने कहा कि वह दूसरे व्यक्ति को नहीं पहचानती है. पुलिस ने उसे कई टीटीई दिखाए लेकिन दूसरे आरोपी का पता नहीं चला.

Advertisement

महिला की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376डी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा है कि अन्य आरोपी की पहचान करने और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं. मामले की आगे जांच की जा रही है.

Featured Video Of The Day
Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद हौजखास में B&B सील, हादसे के बाद सख्ती!| NDTV
Topics mentioned in this article