बुलंदशहर में भाई ने अपनी ही बहन को बीच सड़क चाकू से गोदा, आरोपी को लोगों ने दबोचा

बुलंदशहर में एक युवक ने बीच सड़क पर अपनी बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में युवक ने सड़क पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया.
  • हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें युवक महिला के चेहरे पर वार करता दिख रहा है.
  • इस दौरान राहगीरों ने हमलावर को पकड़कर पहले पीटा और फिर बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बुलंदशहर:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने बीच सड़क पर एक महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक महिला के चेहरे पर बार-बार चाकू से वार कर रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग पहले तो स्तब्ध रह जाते हैं, लेकिन फिर कुछ राहगीरों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. 

घटना सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के दादरी गेट चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. 

कथित अवैध संबंधों के कारण हमला 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक महिला का सगा भाई बताया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में हमले की वजह पारिवारिक विवाद और महिला के कथित अवैध संबंधों को बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

वीडियो के आधार पर जांच कर रही पुलिस 

सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर हर पहलू की पड़ताल की जा रही है. आरोपी को जल्द ही जेल भेजा जाएगा. 

लोगों की पुलिस गश्‍त बढ़ाने की मांग 

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद पुलिस गश्त बढ़ाने और सख्ती बरतने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. 
 

Featured Video Of The Day
Iran-America War Update: ईरान पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार ट्रंप! | Khamenei vs Trump | Top News
Topics mentioned in this article