उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में युवक ने सड़क पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें युवक महिला के चेहरे पर वार करता दिख रहा है. इस दौरान राहगीरों ने हमलावर को पकड़कर पहले पीटा और फिर बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.