दिल्ली के गोविंदपुरी में स्कूल बस चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार सोनू को शक था कि वीरेंद्र के उसकी पत्नी के साथ संबंध थे, जो उसी निजी स्कूल में काम करती थी और वह उसी कारण उससे नाराज था.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
नई दिल्ली:

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय एक स्कूल बस चालक की धारदार वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल गोविंदपुरी के गुरु रविदास मार्ग के मच्छी बाजार से सुबह करीब छह बजे मिली. पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में नवजीवन कैंप में रहने वाले आरोपी सोनू उर्फ अनिल (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार सोनू को शक था कि वीरेंद्र के उसकी पत्नी के साथ दोस्ताना संबंध थे, जो उसी निजी स्कूल में काम करती थी और वह उसी कारण उससे नाराज था.

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजेश देव के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल को पहले ही मजीदिया अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया था. पुलिस इसके बाद अस्पताल पहुंची जहां वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया. सोनू को नवजीवन कैंप की झुग्गियों से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ पर पीएम मोदी के बयान से छिड़ी 'जंग', डिबेट में भिड़े प्रवक्ता | BJP
Topics mentioned in this article