मुंबई में ड्र्ग्स पर बड़ा वार, 6 करोड़ की MDMA बरामद, पूर्व बार डांसर गिरफ्तार

मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने कल्याण के टिटवाला इलाके से करीब 6 करोड़ रुपये की 5,000 एक्स्टसी (MDMA) गोलियां जब्त की हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आरोपी महिला के पास से 5 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड भी जब्त
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के टिटवाला इलाके में पुलिस ने पांच हजार एक्स्टसी गोलियां करीब छह करोड़ रुपये मूल्य की बरामद की हैं
  • गिरफ्तार महिला अश्विनी फ्रांसिस पॉल पुणे की रहने वाली और पूर्व डांस बार कर्मी है, जिसे पुलिस हिरासत में लिया
  • छापेमारी के दौरान महिला के पास से पांच मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड जब्त किए गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. कल्याण के टिटवाला इलाके में की गई कार्रवाई में पुलिस ने करीब 6 करोड़ रुपये मूल्य की 5,000 एक्स्टसी (MDMA) गोलियां बरामद की हैं. पुलिस की यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए एक कंसर्ट त्रासदी के बाद तेज किए गए ड्रग क्रैकडाउन का हिस्सा है, हालांकि इस बरामदगी का फिलहाल गोरगांव कंसर्ट में हुई मौतों से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है. मुंबई पुलिस ने टिटवाला इलाके की एक हाई‑प्रोफाइल सोसाइटी में छापेमारी कर यह बड़ी बरामदगी की.

ये भी पढ़ें : नवी मुंबई: पनवेल रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट गिरी, 10 मिनट तक फंसे रहे चार यात्री, रेस्क्यू टीम ने निकाला बाहर

पूर्व डांस बार कर्मी महिला गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने अश्विनी फ्रांसिस पॉल (ए. पॉल) नाम की महिला को उसके टिटवाला स्थित घर से गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला मूल रूप से पुणे की रहने वाली है और पहले डांस बार में काम करती थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 5 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड भी जब्त किए हैं. मामले में अदालत ने महिला आरोपी को 22 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले साकीनाका इलाके से 200 एक्स्टसी गोलियों के साथ इरफान अंसारी और सुफियान को गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें : ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, मुंबई‑गोवा में बड़ा एक्शन; ऐसा चलता था करोड़ों का खेल

Advertisement

ड्रग्स सिंडिकेट एंगल की जांच

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टिटवाला में इस महिला आरोपी तक पहुंची. इस रेड के दौरान पुलिस ने बेहद सावधानी बरती. टिटवाला की ‘पद्मावती रॉयल्स' सोसाइटी में छापेमारी से पहले पुलिस ने बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए, ताकि किसी को भनक न लगे और कार्रवाई को अंजाम दिया जा सके. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये ड्रग्स कहां से लाए गए थे. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला के संपर्क पुणे और नवी मुंबई से जुड़े हैं या नहीं. पुलिस को आशंका है कि इस पूरे मामले के पीछे एक बड़ा ड्रग्स सिंडिकेट काम कर रहा है.

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Munir हो गए फेल, Donald Trump शुरू करेंगे युद्ध का खेल? Pakistan | Iran US War