पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, लाश को गड्ढे में दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर बोला- 'मैंने उसे मार डाला'

Bihar News: बिहार के मधेपुरा में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसकी लाश बांसवाड़ी में दफना दी. इसके बाद अगले दिन सोमवार को आरोपी सुरेश ऋषिदेव ने पुलिस स्टेशन में पहुंचकर सरेंडर कर दिया. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पढ़िए रमण कुमार की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Madhepura Murder Case
NDTV

Madhepura Crime News:  बिहार के मधेपुरा से एक दिल दहला देने वाली सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके अलावा, शव को ठिकाने लगाने के बाद उसने पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है.

 हत्या कर पत्नी के शव को पति ने गड्ढा खोदकर दफनाया

मामला जिले के कुमारखंड ब्लॉक के बेलारी थाना इलाके का है, जहां गंगाराही वार्ड नंबर 4 में बीते रविवार रात एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांसवाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिया, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे. आरोपी की पहचान इलाके के रहने वाले सुरेश ऋषिदेव के रूप में हुई. मृतका की पहचान त्रिफुल देवी के रूप में हुई.

सुबह जब गायब मिली महिला

घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब घरवालों ने त्रिफुल देवी को घर पर नहीं पाया और उसे ढूंढना शुरू किया. इससे पहले कि गांववाले और रिश्तेदार कुछ समझ पाते, आरोपी सुरेश खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंच गया. उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी कहानी सुनाई, जिसे सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए.

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
Photo Credit: NDTV

परिजनों के तलाश करने पर खुला हत्या का स

घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब महिला घर पर नहीं मिली और घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया. लेकिन मामला तब पूरी तरह से तब बदल गया जब आरोपी पति खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और हत्या की बात कबूल कर ली. यह सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए. मौके पर गांववालों की भारी भीड़ जमा हो गई. आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी निशानदेही परबांसवाड़ी से उसकी पत्नी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

Advertisement

 पति-पत्नी के बीच बना जानलेवा

मामले को लेकर लाइन डीएसपी रवि भूषण ने बताया  कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था  रविवार को भी दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई जो इस खौफनाक वारदात में बदल गया. इस कबूलनामे के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है . साथ ही पुलिस मामले की और गहराई से जांच कर रही है जिसे मामले की असली तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें; पटना में जमीन देखने गए दो लोगों पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बरसाई गोलिया, 10 राउंड फायरिंग से दहला इलाका

Advertisement
Featured Video Of The Day
"West Bengal SIR Case: सुप्रीम कोर्ट की ममता सरकार को कड़ी फटकार, जानिए क्या कहा | Ashish Bhargava
Topics mentioned in this article