मधेपुरा में दिल दहला देने वाली वारदात, 20 वर्षीय लड़की की हत्या, पिता ही निकला कातिल

बिहार के मधेपुरा में 20 वर्षीय अलका कुमारी की मौत मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि हत्या पिता ने की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय अलका कुमारी की संदिग्ध मौत की जांच चल रही है
  • पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या में मृतिका के पिता की संलिप्तता पाई है
  • नवजात शिशु को अलका के प्रेमी और पिता ने मिलकर एनएच 106 के पुल के नीचे फेंक दिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मधेपुरा:

बिहार के मधेपुरा से बेहद ही सनसनीखेज मर्डर मामले में नया खुलासा हुआ है. दरअसल 20 वर्षीय अलका कुमारी की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने का पुलिस दावा कर रही है. मामले की जांच में खुलासा हुआ कि हत्या उसके पिता ने की. महज इतना ही नहीं, नवजात शिशु को एनएच 106 के पुल के नीचे फेंक दिया गया. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र का मामला

असल में यह मामला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के पिपरा करौती वार्ड संख्या–02 का है. यहां 13 फरवरी 2026 को 20 वर्षीय अलका कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी. मृतिका के पिता के लिखित आवेदन पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

ये भी पढ़ें : साउथ बिहार एक्सप्रेस बनी रणभूमि, फतुहा में बारातियों पर हमला, ट्रेन 1 घंटा रुकी

जांच में बड़ा खुलासा: हत्या में पिता की संलिप्तता

पुलिस ने वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अलका कुमारी की हत्या उसके ही पिता ने की थी. पुलिस के अनुसार, मृतिका के नवजात शिशु को उसके प्रेमी के साथ मिलकर एनएच–106 पर स्थित एक पुल के नीचे फेंक दिया गया.

बरामदगी और गिरफ्तारियां

अभियुक्त ऋषु राज उर्फ हेमराज कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने नवजात शिशु को बरामद कर लिया. इसके बाद साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पिता अवधेश भारती और भाई तपेश कुमार यादव को 21 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसमें तीनों आरोपी पिपरा करौती वार्ड संख्या–02, थाना उदाकिशुनगंज, जिला मधेपुरा के निवासी बताए गए हैं.

ये भी पढ़ें : गर्भवती बनाओ, 12 लाख पाओ... बिहार के नालंदा में महिलाओं से बच्चा पैदा करने के नाम पर ये कैसी ठगी, पुलिस ने 5 पकड़े

जब्त सामग्री

  • घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन
  • एक मोबाइल फोन
  • लाल एवं पीले रंग का थैला, जिसमें नवजात शिशु को रखा गया था
  • आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. परिवार के भीतर ही हत्या और नवजात को फेंक देने की यह घटना कई सवाल भी खड़े करती है. इस साजिश के पीछे वजह क्या थी? पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Banaras Hindu University में गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस | BREAKING NEWS