ग्रेटर नोएडा: 15 साल के गोपाल शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने कर दिया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के गोपाल शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गोपाल की 21 मई को हत्या हो गई थी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ग्रेटर नोएडा के बनवारी वास गांव में 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या का जेवर पुलिस ने सात दिन बाद खुलासा किया
  • पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें से दो के पैर में गोली लगी है
  • गोपाल शर्मा का शव रोही गांव के एक खाली मकान में मिला था, सिर पर चोट के निशान थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के बनवारी वास गांव में 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या का जेवर पुलिस ने 7 दिन बाद खुलासा कर दिया.पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. तीन में से दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है.

ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 21 मई को गोपाल शर्मा के गुमशुदा होने की सूचना मिली, उसके बाद पुलिस टीम का गठन हुआ और गोपाल की तलाश की गई तो उसका शव रोही गांव में एक खाली पड़े मकान में मिला.इस मामले में उसका पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें उसके सिर पर एक चोट का निशान आया. इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और दूसरे सबूतों के माध्यम से तीन लोगों के बारे में जानकारी मिली.

उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस जब चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर यह तीनों व्यक्ति जाते दिखे.पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो लोग घायल हो गए, उनकी पहचान नरेश, मोहित और उमेश के रूप में हुई.

21 मई को हुई थी गोपाल की हत्या

उन्होंने बताया कि गोपाल इन लोगों के साथ बैठकर हुक्का पिया करता था और कुछ दिन पहले ही उसकी दादी ने वह जाकर इन सभी लोगों को डांट लगा दी थी.इसी बात से नाराज थे. 21 तारीख को गोपाल हुक्का पीने पहुंचा तो इन लोगों ने गोपाल के हुक्के में अधिक तंबाकू डालकर पिलाया और वहीं पास में गांव में खाली पड़े मकान में ले जाकर दीवार में मृतक का सिर मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया और आरोपी उसे वहीं छोड़कर चले गए.

Advertisement

गोपाल को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह

वहीं इस मामले में उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो रील चल रही है कि गोपाल का कुकर्म हुआ है उसके अंग काटे गए हैं या फिर तेजाब डाला गया है, वह सब अफवाह है और गलत है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तरह की कोई भी चीज सामने नहीं आई है.
 

Featured Video Of The Day
Rajasthan: स्ट्रेचर पर SIM खरीदने पहुंचा मरीज, वीडियो बना चर्चा का विषय