दिल्‍ली के शकूरपुर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, 50 साल के शख्स की चाकू मारकर हत्‍या

पुलिस ने बताया कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर हिंसक झगड़े में बदल गई. गुस्से में आकर आरोपियों ने लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार निकाल लिए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के शकूरपुर इलाके में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.
  • झगड़े में 50 साल के राजकुमार पर चाकू से कई बार वार किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई.
  • इस घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले के शकूरपुर इलाके में एक मामूली विवाद देखते‑ही‑देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. इस झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना शनिवार रात की है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्‍य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. 

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9:10 बजे संजय पार्क इलाके से PCR कॉल मिली थी, जिसमें दो पड़ोसी परिवारों के बीच झगड़े की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई. गुस्से में आकर आरोपियों ने लाठी‑डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से एक‑दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. 

ये भी पढ़ें: 300 CCTV फुटेज खंगाली, फिर बिछाया जाल; पुलिस ने दूध चोर गैंग को पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

झगड़े में 50 साल के राजकुमार की मौत

इस दौरान 50 साल के राजकुमार को आरोपियों ने निशाना बनाया. उन पर कई बार चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. खून से लथपथ हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राजकुमार इलाके में एक छोटे किराना दुकानदार थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले बताए जा रहे हैं. 

Advertisement

इस झगड़े में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है. 

ये भी पढ़ें: 1500 AI कैमरे से निगरानी, QR आधारित एंट्री, चप्पे-चप्पे पर पहरा; नई दिल्ली स्टेशन का कुछ ऐसा होगा सुरक्षा घेरा

Advertisement

घटनास्‍थल से जुटाए गए अहम सबूत 

घटना की सूचना मिलते ही सुभाष प्लेस थाना पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल से खून के निशान, हथियार और अन्य अहम सबूत जुटाए गए हैं. 

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. अन्‍य आरोपियों की पहचान कर ली गई है. कुछ आरोपी घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत ठीक होते ही उनसे भी पूछताछ की जाएगी. 

मामले में सुभाष प्लेस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और भारतीय न्याय संहिता  की संबंधित धाराओं के तहत केस की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिंश और पड़ोसियों के बीच पुरानी तनातनी का लग रहा है. हालांकि, हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान के जबड़े से पायलट निकाल लाए Trump! | Bharat Ki Baat Batata Hoon