दिल्ली के शकूरपुर इलाके में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. झगड़े में 50 साल के राजकुमार पर चाकू से कई बार वार किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.