धड़ से सिर अलग, हाथ-पैर भी गायब... दिल्ली के रोहिणी इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी

दिल्ली पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो हैदरपुर कैनल के पहले जाल के पास नहर में करीब 30-35 साल के एक युवक का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव पड़ा था. शव की हालत बेहद डरावनी थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैदरपुर वॉटर कैनाल में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है. पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या का मामला लग रहा है. शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बुरी तरह काटा गया था. सिर के अलावा दोनों हाथ और पैर भी काट दिए गए थे. पुलिस शव की पहचान में जुटी है.

पुलिस के मुताबिक, 13 फरवरी की सुबह करीब 8.46 बजे पर पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि केएनके मार्ग थाना इलाके में हैदरपुर वॉटर कैनाल में एक शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने देखा कि पहले जाल के पास नहर में करीब 30-35 साल के एक युवक का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव पड़ा था. शव की हालत बेहद डरावनी थी. युवक का सिर धड़ से अलग था, दोनों पैर कूल्हे से कटे हुए थे और दोनों हाथ कलाई से गायब थे. शरीर पर पुराने कट के निशान भी मिले. 

ये भी देखें- मां ने उतारा दो बच्चों को मौत के घाट, प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर दी चूहे मारने वाली गोलियां

Advertisement

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव एक-दो दिन पुराना हो सकता है. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच टीम और फरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है.

इस संबंध में थाना केएनके मार्ग में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है. फिलहाल मृतक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी पहचान के लिए पूछताछ कर रही है. तकनीकी सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है. 

Advertisement

ये भी देखें- दिल्‍ली में बिक रही थीं नकली पैरासिटामोल और जिंक, फर्जी दवा फैक्‍ट्री में पड़ी रेड, करोड़ों की दवाएं जब्‍त
 

Featured Video Of The Day
Manoj Tiwari Interview: Shahrukh Khan गद्दार...? जब चक्रव्यूह के सवालों में घिरे Manoj Tiwari!| NDTV