SSB हेड कांस्टेबल ने साथी जवान की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, न्यायिक हिरासत में भेजा

Bihar News: किशनगंज के ठाकुरगंज में SSB हेड कांस्टेबल ने अपने साथ जवान की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर
Meta AI

Kishanganj News: बिहार के सीमावर्ती जिले किशनगंज में एसएसबी (SSB) की 19वीं वाहिनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के  ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक हेड कांस्टेबल पर अपने ही बटालियन के एक जवान की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद बटालियन परिसर और इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है.

हेड कांस्टेबल पीड़ित के पिता के साथ करता था काम

जानकारी के अनुसार, आरोपी हेड कांस्टेबल मनचंदा पवार और पीड़िता के पिता एक ही वाहिनी में साथ काम करते हैं. शनिवार की शाम जब आरोपी को मौका मिला, तो उसने सहकर्मी की नाबालिग बेटी के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिससे पूरे कैंप में हड़कंप मच गया. पीड़िता के  पिता ने अपने ही साथी जवान की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में दर्ज किया है. 

पास्को एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

मामले की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया.  एसडीपीओ (SDPO) मंगलेश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. साथ ही उसके खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

एसडीपीओ ने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं.आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए उसे किशनगंज जेल में भेजा जाएगा. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, जिससे पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 5 लाख लेकर पति- पत्नी बनते थे 'डमी कैडिडेट, खुद भी धोखाधड़ी से बने थे शिक्षक; 'बंटी-बबली' की क्राइम कुंडली खुली

Featured Video Of The Day
Iran War: Trump का बड़ा दावा, Strait of Hormuz खोलने की बात, Iran को Stone Age में भेजने की चेतावनी
Topics mentioned in this article