हरियाणा : बहादुरगढ़ में महिला से दरिंदगी, पेटीएम ट्रांजैक्शन बना सुराग, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

बहादुरगढ़ में महिला से गैंगरेप मामले में झज्जर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस मामले में सीसीटीवी, फोन रिकॉर्ड और पेटीएम ट्रांजैक्शन से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हरियाणा के बहादुरगढ़ में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने 8 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • पीड़िता उत्तर प्रदेश की निवासी थी जो काम की तलाश में बहादुरगढ़ आई थी और श्रीराम मेट्रो स्टेशन पर उतरी थी
  • आरोपियों ने दिल्ली–रोहतक रोड के पास एक ढाबे पर महिला का गैंगरेप किया, इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक महिला के साथ हुए जघन्य गैंग रेप मामले में झज्जर पुलिस ने तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. इस मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर बहादुरगढ़ डॉ. राजश्री सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

क्या है पूरा मामला

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी महिला काम की तलाश में अपने फूफा के साथ बस से बहादुरगढ़ आई हुई थी. यहां 12 जनवरी 2026 की रात करीब 2:00 बजे वह श्रीराम मेट्रो स्टेशन पर उतरी. इसी दौरान पांच युवकों ने उसका पीछा किया और रात करीब 2:30 बजे दिल्ली–रोहतक रोड स्थित एक ढाबे पर ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया. 

ये भी पढ़ें : मैं तो खुद डरा हुआ हूं, किसी को क्या डराऊंगा... दुबई में अज्ञात लोकेशन पर गैंगस्टर राव इंद्रजीत ने NDTV से की बात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर ने महिला थाना बहादुरगढ़, थाना शहर बहादुरगढ़ और सीआईए की विशेष टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. पीड़िता का बयान दर्ज कर मामला रेप की धाराओं के तहत दर्ज किया गया. मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के साथ-साथ पीड़िता को मानसिक एवं कानूनी सहयोग भी प्रदान किया गया.

तकनीकी साक्ष्यों की अहम भूमिका

सीआईए टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इस जांच में सामने आया कि वारदात से पहले आरोपियों ने शराब के ठेके पर पेटीएम से भुगतान किया था. इस डिजिटल ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद की. इसके अलावा फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया और गुप्त सूत्रों की सहायता से छोटू रामनगर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले मूल रूप से बिहार निवासी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें : दिल्ली में ठंड का सितम जारी, कल कोल्ड वेव का अलर्ट, चंडीगढ़ में सबसे ठंडा दिन आज

Advertisement

पुलिस का बयान

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को किसी हाल बख्शा नहीं जाएगा. गिरफ्तार आरोपियों को कल बहादुरगढ़ की अदालत में पेश किया जाएगा.
 

Featured Video Of The Day
U19 World Cup में बादशाहत! वैभव सूर्यवंशी के पिता को सुनिए | Team India Won | Vaibhav Suryavanshi