वैभव सूर्यवंशी की खामी को जिंबाब्वे भी भुना रहा, आईपीएल के 'उलट तस्वीर', आंकड़े लगा रहे मुहर

वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में जरूरत अर्द्धशतक जड़कर जिंबाब्वे दौरे की शानदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे ही मैच में मेजबान पेसरों ने वैभव की फॉल्ट पर 'निशाना दाग' दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वैभव सूर्यवंशी दूसरे मुकाबले में नाकाम रहे
X: social media

Zimbabwe V/S India: विश्व क्रिकेट की नई सनसनी और टीम इंडिया के सुपरकिड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पिछले दिनों इंग्लैंड सीरीज की नाकामी के बाद जिंबाब्वे दौरे में अर्द्धशतक के साथ शानदार आगाज किया, लेकिन शनिवार को दूसरे ही मैच में इस बार जिंबाब्वे ने उनकी उस खामी को फिर से सामने ला दिया, जिसे इंग्लैंड दौरे में जोफ्रा आर्चर ने बार-बार भुनाया. बहरहार, वीडियो और डाटा एनालिस्टों के इस दौरे में आंकड़ों ने वैभव की बड़ी खामी को उजागर तो कर ही दिया, तो वहीं आखिरी मैच के लिए  जिंबाब्वे पेसरों के अच्छी तरह समझा भी दिया कि उन्हें क्या प्लान बनाना है. 

दुनिया के दिग्गज बॉलरों ने उतार ली 'तस्वीर'

वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे एनगारवा के फेंके तीसरे ही ओवर में लगातार चार बाउंड्रियां बटोरीं. सभी एक से बढ़कर एक. वह भी ऐसी पिच पर, जहां गेंद काफी रुक कर आ रही थी, लेकिन आखिरी गेंद पर जिंबाब्वे पेसर ने कंधा लगाय. वैभव पुल करने गए, तो फंस गए. और एक बार और इसी अंदाज से आउट होने से सूर्यवंशी ने दुनिया भर के पेसरों को समझा दिया कि अगर उनका विकेट लेना है तो बस गुड लेंग्थ पर टप्पा रखते हुए कंधा मारिए. बाकी का उनका काम वैभव खुद-ब-खुद आसान कर देंगे. पिछले कुछ मैचों से बार-बार पुल और हुक शॉट पर आउट होने से अब बॉलरों को साफ हो गया है कि इस 15 साल के सुपरकिड का विकेट लेने के लिए उन्हें क्या करना है. 


आईपीएल में बेहतर थी 'तस्वीर'

इस साल भारतीय पिचों पर वैभव ने भारत की पाटा पिचों पर पेसरों के खिलाफ शॉर्टपिच गेंदों पर उनकी अच्छी खबर ली.  वैभव ने इस साल आईपीएल में अलग-अलग मैचों में पेसरों से मिलीं 59 शॉर्टपिच गेंदों पर  199 रन बनाए. और वह 3 बार आउट हुए. इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट सुपर से ऊपर 337.28 का रहा और गलत (फॉल्स शॉट) प्रतिशत 20.3 का रहा, लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय पिच (इंग्लैंड और जिंबाब्वे) मिलीं, तो उनका सारा कौशल एकदम जमीं पर आ गया. 

आईपीएल के एकदम उलट हो गए हाल

चंद ही मैचों में वैभव को भले ही यह एहसास न हुआ हो कि खासकर इंग्लैंड की पिचों पर पुल और हुक खेलना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन आंकड़ों ने इस पर मुहर लगा दी है क्योंकि 'विदेशी हाल' आईपीएल से एकदम उलट हैं. अंतरराष्ट्रीय मैचों की जब बात आती है, तो वैभव ने पेसरों के खिलाफ शॉर्टपिच गेंदों पर 14 गेंदों पर 23 रन बनाए हैं. इसमें वह 3 बार आउट हुए हैं. उनका स्ट्राइक रेट यहां गिरकर 164.28 का हो गया है, तो फॉल्स शॉट रेट बढ़कर 52.09 प्रतिशत चला गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  अद्भुत...अकल्पनीय.. चैलेंज था 30 गेंदों में 100 का, वैभव सूर्यवंशी ने पलट दी बाजी, 29 गेंदों में ठोका शतक

Featured Video Of The Day
छात्र आंदोलन खत्म होने पर अन्ना हजारे से लेकर ओवैसी तक, किसने क्या कहा?

Topics mentioned in this article
Vaibhav Sooryavanshi
India
Zimbabwe
Zimbabwe Vs India 07/25/2026 Zmin07252026270412
Cricket