IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: 'बल्ले को ही सारी बातें करने देते हैं', गुरु युवराज सिंह ने की अभिषेक शर्मा के पारी की जमकर तारीफ 

Yuvraj Singh Reaction on Abhishek Sharma Batting vs ZIM T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले तक पूरे विश्व कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में लगातार शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में 15 रन बना सके थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Yuvraj Singh Reaction on Abhishek Sharma Batting IND vs ZIM T20 World Cup 2026:

Yuvraj Singh Reaction on Abhishek Sharma Come Back vs ZIM T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की. इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया. पूर्व ऑलराउंडर और अभिषेक के मेंटर माने जाने वाले युवराज सिंह ने उनकी पारी की तारीफ की है. युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सबसे अच्छी बातचीत तब होती है जब आप बल्ले को ही सारी बातें करने देते हैं. अच्छी पारी, सर अभिषेक, कोशिश करते रहो."

Add image caption here

अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले तक पूरे विश्व कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में लगातार शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में 15 रन बना सके थे. उनकी खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा दी थी. अभिषेक की खराब फॉर्म की वजह से भारतीय टीम को हर मैच में खराब शुरुआत मिल रही थी. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किए जाने की चर्चा भी चल रही थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा करते हुए मौका दिया. अभिषेक ने इस बार निराश नहीं किया. संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक ने पहले कुछ गेंदें सेट होने के लिए लीं, लेकिन एक बार नजरे जमने के बाद फिर अपने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. 

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 30 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली. इस पारी की मदद से भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट पर 256 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया और विपक्षी टीम को 184 पर रोककर 72 रन से बड़ी जीत हासिल की.

जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक की फॉर्म में वापसी से भारतीय टीम मैनेजमेंट ने निश्चित रूप से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सुपर-8 के आखिरी मुकाबले से पहले राहत की सांस ली है. 
 

Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal News: Delhi Liquor Case में बरी हुए केजरीवाल, Bhagwant Mann ने कही ये बात
Topics mentioned in this article