'जायसवाल को फोन करके माफी मांगो', रोहित को मौका, यशस्वी को धोखा, भड़क गया दिग्गज, अगरकर को लगाई फटकार

Sanjay Manjrekar Big Statement: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में यशस्वी जायसवाल के शामिल नहीं किए जाने पर संजय मांजरेकर ने सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यशस्वी जायसवाल पर आया संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

आईपीएल (IPL 2026) के समापन के बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है. जहां लगातार प्रदर्शन के बावजूद यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को वनडे फॉर्मेट से नजरअंदाज किया गया है. यही बात देश के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) को पच नहीं रही है. उन्होंने मौजूदा चयन समिति और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को यशस्वी जायसवाल से माफी मांगने की सलाह दे डाली है. यहीं नहीं उन्होंने रोहित की फिटनेस और फॉर्म संबंधी चिंताओं को देखते हुए भी टीम में शामिल किए जाने पर नाराजगी जताई है. 

संजय मांजरेकर का मानना है कि भारतीय क्रिकेट सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रही है. क्योंकि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी जो मौजूदा समय में फॉर्म में नहीं हैं. उन्हें उभरते हुए दीर्घकालिक उम्मीदवारों के बजाय समर्थन दिया जा रहा है. 

मांजरेकर ने कहा, 'साई सुदर्शन ने देश के लिए शीर्ष क्रम में खेलते हुए वनडे फॉर्मेट में पिछली कुछ पारियों में दो अर्धशतक लगाए हैं. यशस्वी जायसवाल की वनडे में खेली गई आखिरी पारी नाबाद 116 रनों की थी. मगर ये खिलाड़ी भारत के लिए नहीं खेल रहे हैं. चयनकर्ताओं ने एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी को मौका दिया है जिसकी फिटनेस पर सवालिया निशान है और वह साफ तौर पर फॉर्म में भी नहीं हैं. आप मुझे समझाएं इसके पीछे का क्या तर्क हैं.'

रोहित शर्मा का चुनाव पर क्या बोले मांजरेकर?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मांजरेकर ने कहा, 'अगर उन्हें मजबूर होकर समझौता करना पड़ा है या किसी अन्य कारण से रोहित शर्मा का चुनाव करना पड़ा है तो सबसे पहले उन्हें जायसवाल को फोन करके माफी मांगनी चाहिए. क्योंकि वह एक युवा खिलाड़ी हैं. जिन्होंने सबसे कठिन स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है. वह अपने चरम पर है और उनका भविष्य उज्ज्वल है. आपके पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जायसवाल के रूप में शीर्ष क्रम में तीन मजबूत बल्लेबाजों की जोड़ी है. आप उनका साथ नहीं दे रहे हैं, बल्कि रोहित शर्मा को चुन रहे हैं. कम से कम विराट कोहली के मामले में तो कुछ बात बनती है.'

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- RCB vs GT: किसका पलड़ा है भारी, मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज, जानें दोनों टीमों की परफेक्ट XI!

Featured Video Of The Day
हनुमान चालीसा पाठ के बाद, पुलिस प्रोटेक्शन में सोसाइटी से निकाले गए 60 बकरे
Topics mentioned in this article