GT vs SRH IPL 2026: अभिषेक शर्मा मचाएंगे तहलका या शुभमन गिल जीतेंगे दिल, जानिए कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

GT vs SRH IPL 2026 Match Preview amd Head to Head Record: सनराइजर्स ने एक बार फिर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित किया है जो किसी भी विरोधी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
GT vs SRH IPL 2026 Match Preview amd Head to Head Record:

GT vs SRH IPL 2026 Match Preview amd Head to Head Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को यहां होने वाला मैच काफी रोमांचक होने की संभावना है जो प्लेऑफ की दौड़ को ध्यान में रखते हुए दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम ने सत्र की खराब शुरुआत से उबरते हुए कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की हैं. इनमें पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स पर 77 रन की जीत भी शामिल है, जिससे वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. इस जीत से गुजरात की स्थिति थोड़ी बेहतर नजर आ रही है.

अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स और टाइटंस सभी के समान 14 अंक हैं. ऐसे में नेट रन रेट प्लेऑफ की दौड़ में निर्णायक कारक बन सकता है. सनराइजर्स ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है. पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में पर 33 रन की जीत में उसने अपनी बल्लेबाजी ताकत का शानदार नमूना पेश किया. उसने इस मैच में चार विकेट पर 235 रन बनाए लेकिन प्लेऑफ की दौड़ काफी कड़ी है और इसलिए वह किसी तरह के मुगालते में नहीं रह सकता.

जहां तक टाइटंस का सवाल है तो उसकी टीम बेहद संतुलित है. उसकी बल्लेबाजी कप्तान गिल और साई सुदर्शन के इर्द-गिर्द घूमती है. इन दोनों ने शीर्ष क्रम में मजबूती प्रदान की है और पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है. जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर बीच के ओवरों में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं. इससे उसकी टीम बड़ा स्कोर बनाने या बड़े लक्ष्य हासिल करने में सफल रही है. टाइटंस की गेंदबाजी भी उतनी ही दमदार है, जिसमें मोहम्मद सिराज और कैगिसो रबाडा की तेज गति और विकेट लेने की क्षमता के साथ-साथ राशिद खान का नियंत्रण और बीच के ओवरों में मैच का रुख बदलने वाली गेंदबाजी का शानदार संयोजन है.

सनराइजर्स ने एक बार फिर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित किया है जो किसी भी विरोधी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है. उसके चोटी के चार बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने लगातार आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण उसने इस सत्र में लगातार 200 से अधिक रन बनाए हैं. टाइटंस के गेंदबाजों के लिए सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा.

Advertisement

सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण भी कप्तान पैट कमिंस के आक्रामक दृष्टिकोण पर केंद्रित है, जो चोट के कारण सत्र के शुरू में नहीं खेल पाए थे. उनकी वापसी से सनराइजर्स के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लगभग हर मैच में उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट लेकर या अनुशासित गेंदबाजी से रन प्रवाह रोककर अपना प्रभाव छोड़ा है. उन्होंने अब तक 16 विकेट लिए हैं. सनराइजर्स के लिए चिंता का विषय शीर्ष क्रम के नहीं चल पाने के बाद मध्य क्रम का अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाना है. इसके अलावा उसकी फील्डिंग भी बहुत अच्छी नहीं रही है.

टीम इस प्रकार हैं:

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बरार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयन्त यादव.

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, आरएस अंबरीश, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, गेराल्ड कोएत्जी, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरन, ओंकार तरमाले, जयदेव. उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी.

मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे.

Featured Video Of The Day
Bihar crime crackdown: सम्राट चौधरी ने खोले पुलिस के हाथ, बिहार CM का सुपर एक्शन प्लान!