भारतीयों में कौन है 'ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?' स्टीव स्मिथ ने बताया, वजह भी गिनाईं

हाल ही में स्टार-स्पोर्ट्स पर एक कार्यक्रम में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ से जब पूछा गया कि टीम इंडिया में उनके हिसाब से कौन ऑस्ट्रेलियाई है, तो इस सवाल पर उन्होंने डिटेल से जवाब दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ

जुझारू अंदाज में क्रिकेट खेलने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दुनिया भर में उदाहरण दिया जाता है. यह टीम एक अलग ही सोच, नजरिए के साथ क्रिकेट खेलती है. और इसी शैली के साथ ऑस्ट्रेलिया ने कई खिताब जीते हैं. बहरहाल, हाल ही में जब एक इंटरव्यू में जब ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ से पूछा गया है कि उन्हें भारतीय खिलाड़ियों में कौन ऑस्ट्रेलियाई  दिखाई पड़ता है, तो उन्हें तुरंत ही विराट कोहली का नाम लिया और ज्यादातर प्रशंसक भी स्मिथ की बात से सहमत होंगे. 

यह भी पढ़ें: 'कोहली से 'बहुत महंगी' पड़ी दोस्ती', जानें फाफ डु प्लेसी ने ऐसा क्यों कहा?

स्टार-स्पोर्ट्स पर कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में स्मिथ ने कहा, 'मेरा मानना है कि विराट सोच और एक्शन के मामले में ऑस्ट्रेलियाई हैं. जिस तरह से वह मुकाबले में उतरते हैं, जिस तरह से वह चैलेंज स्वीकार करते हैं और विरोधी टीम पर हावी होने की कोशिश करते हैं, वह उन्हें ऑस्ट्रेलियाई जैसा बनाता है. 

पूर्व कप्तान ने कहा,  'हां, मैं कहूंगा कि वह भारतीय खिलाड़ियों में शायद सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई जैसे हैं. यहां ऐसा कुछ नहीं है कि मुझे उसे हराना है या ऐसा कुछ और. यह तो बस मैदान पर जाकर खेलने, जितने ज्यादा रन हो सके बनाने और ऑस्ट्रेलिया को सफलता दिलाने में मदद करने के बारे में है.असल में बात इसी की है.' स्मिथ ने कहा, 'हम दोनों के संबंध काफी अच्छे हैं, हम बीच-बीच में एक-दूसरे को संदेश भी भेजते रहते हैं. और देखिए, वह एक बेहतरीन इंसान और ज़ाहिर तौर पर एक शानदार खिलाड़ी हैं.'

Featured Video Of The Day
छठ मनाने गए थे बिहार के मंत्री, पीछे से घर में लाखों की चोरी

Topics mentioned in this article
Virat Kohli
Steven Peter Devereux Smith
India
Australia
Cricket

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं