Who is Brijesh Sharma: कौन हैं ब्रिजेश शर्मा? 140 की रफ्तार से LSG के खिलाफ मचाया कहर, जानें किस प्रदर्शन ने बदल दी पेसर की जिंदगी

Who is Brijesh Sharma, RR vs LSG IPL 2026: ब्रिजेश शर्मा के इस जादुई सफर की शुरुआत काफी दिलचस्प रही. आपको जानकर हैरानी होगी कि जब आईपीएल 2026 की नीलामी हुई, तब तक ब्रिजेश ने किसी भी फॉर्मेट में अपना प्रोफेशनल डेब्यू तक नहीं किया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Who is Brijesh Sharma, RR vs LSG IPL 2026:

Who is Brijesh Sharma, RR vs LSG IPL 2026: आईपीएल की चकाचौंध भरी दुनिया में हर साल कुछ ऐसे खिलाड़ी सामने आते हैं जिनकी कहानी किसी फिल्म जैसी होती है. इस बार यह सुर्खियां बटोर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के युवा तेज गेंदबाज ब्रिजेश शर्मा. राजस्थान के इस 'छोरे' ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से न केवल अपनी टीम का भरोसा जीता है, बल्कि क्रिकेट पंडितों को भी अपना मुरीद बना लिया है. आईपीएल 2026 के हालिया मुकाबले में ब्रिजेश ने अपनी छाप छोड़ते हुए 3 ओवरों में महज 18 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि ब्रिजेश ने यह कारनामा दबाव वाली परिस्थितियों में दिग्गजों के सामने किया है.

ब्रिजेश शर्मा के इस जादुई सफर की शुरुआत काफी दिलचस्प रही. आपको जानकर हैरानी होगी कि जब आईपीएल 2026 की नीलामी हुई, तब तक ब्रिजेश ने किसी भी फॉर्मेट में अपना प्रोफेशनल डेब्यू तक नहीं किया था. लेकिन राजस्थान रॉयल्स के स्काउट्स की पारखी नजरों ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था. उन्हें 30 लाख रुपये के उनके बेस प्राइस पर टीम के साथ जोड़ा गया. ब्रिजेश की असली पहचान '2025 बंगाल प्रो टी20 लीग' के दौरान हुई, जहां उन्होंने अपनी आग उगलती गेंदों से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था. बंगाल लीग में किए गए उसी शानदार प्रदर्शन ने इस युवा पेसर के लिए आईपीएल के दरवाजे खोल दिए और देखते ही देखते उनकी जिंदगी बदल गई.

एक अनजान चेहरे से 'राजस्थान रॉयल्स' के भरोसेमंद गेंदबाज बनने तक का सफर ब्रिजेश की कड़ी मेहनत का नतीजा है. मैदान पर उनकी गेंदबाजी में जो अनुशासन दिखता है, वह उनके भविष्य के लिए बड़े संकेत दे रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने हमेशा से ही अनकैप्ड और युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाया है, और ब्रिजेश शर्मा इस भरोसे पर पूरी तरह खरे उतरते दिख रहे हैं. अगर वह इसी लय को बरकरार रखते हैं, तो वह दिन दूर नहीं जब वह घरेलू क्रिकेट के बाद टीम इंडिया के दरवाजे पर भी दस्तक देते नजर आएंगे.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: अब ईरान ने कब्ज़ा किया जहाज़! | Trump | |Bharat Ki Baat Batata Hoon