- ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की प्रभावशाली पारी खेली और भारत को जीत दिलाई
- ईशान किशन को उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला और फैंस ने उनकी तारीफ की
- ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ रिश्ते पर उनके दादाजी के कमेंट्स ने शादी की अफवाहों को बढ़ावा दिया
Ishan Kishan -Aditi Hundia: टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेलकर भारत को मैच जीताने का काम किया, ईशान की पारी ने फैन्स का दिल जीत लिया . ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. एक ओर जहां ईशान ने अपनी पारी से फैन्स को झूमने पर मजबूर किया तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के मैच के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड भी काफी वायरल हुई हैं. दरअसल, मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते पर उनके दादाजी के कमेंट्स ने जल्द ही शादी की अफवाहों को हवा दे दी. हालांकि, उनकी मां सुचित्रा देवी ने इन अफवाहों को गलत बताया और कहा कि यह उनके लिए खेल पर ध्यान देने का समय है.
ये भी पढ़ें- ICC नहीं, भारत से मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान ने किसके कहने पर मारी यू-टर्न, मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी
उन्होंने IANS से कहा, "बात शादी की नहीं है, अब उनके लिए क्रिकेट खेलने का समय है. उनकी उम्र शादी के बारे में बात करने की नहीं है. दादाजी थोड़े बूढ़े हो रहे हैं. बूढ़े लोग हमेशा थोड़े एक्साइटेड रहते हैं. सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ आता रहता है. उन्होंने यह सब सोशल मीडिया पर जो देखा, उसके आधार पर कहा. "
उन्होंने ANI से कहा, "ईशान जिससे भी शादी करना चाहे, मुझे पूरी तरह से मंज़ूर है. ईशान जिससे भी शादी करना चाहे, उसे हम लोग मंज़ूर करने के लिए तैयार हैं. अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है. वह एक मॉडल है. बच्चों को जो खुश करता है, उसे स्वीकार करना चाहिए." ईशान किशन के दादा जी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.
बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर 8 में जगह हासिल कर ली है. टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में अब भारतीय टीम अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के साथ 18 फरवरी को अहमदबाद में खेलने वाली है.













