साहिल को टक्कर मारने के बाद आरोपी नाबालिग भाई-बहन ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बहस किया था. इसका वीडियो सामने आया है. जिसमें दोनों लोगों से बहस करते हुए कह रहे थे कि साहिल बहुत तेज रफ्तार में था. आरोपी के पिता का दावा था कि बच्चे मौके पर रुके थे, लेकिन वीडियो में उनकी बातों का खंडन होता दिख रहा है.