बिहार में तीन लाख के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने जेबी जोन से सरेंडर किया है, जो बड़ी सफलता मानी जा रही है. सुरेश कोड़ा पर हत्या, अपहरण, लेवी वसूली समेत 60 से अधिक मामलों में आरोप हैं और वह 25 वर्षों से फरार था. सरेंडर के वक्त सुरेश कोड़ा के पास से इंसास, एके 47, एके 56 रायफल समेत 505 कारतूस और 10 मैगजीन बरामद हुए हैं.