Vaibhav Sooryavansh vs Gujarat Titans : आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. आजके मैच में एक बार फिर सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर होगी जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. वैभव ने 30 मार्च 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था और 17 गेंद पर 52 रन की पारी खेली थी. आज के मैच में भी वैभ से तूफानी पारी की उम्मीद होगी. वैसे, आज वैभव सूर्यवंशी को गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा की रणनीतियों से भी पार पाना होगा. पिछले सीजन में वैभव ने गुजरात के खिलाफ मैच में ही 35 गेंद पर शतक जमाया था. ऐसे में गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की टक्कर देखने लायक होगी. कैसे रोकेगी गुजरात की टीम वैभव को...
तकनीकी कमजोरियों पर साधा जा सकता है निशाना
कई विशेषज्ञों ने यह पाया है कि सूर्यवंशी का 'बैकलिफ़्ट, जो 'गली' या 'पॉइंट' की तरफ़ से तिरछ आता है, उन्हें बेहतरीन 'स्विंग' और 'सीम' मूवमेंट के सामने कमजोर बना सकता है. संभावना है कि नेहरा अपने नई गेंद के गेंदबाजों को ऐसी 'स्विंगिंग' गेंदें डालने का निर्देश दे सकते हैं.
बाउंसर की रणनीति
वैभव सूर्यवंशी को शॉर्ट-पिच गेंदों से परेशान करने का रणनीति आज गुजरात के गेंदबाज अपना सकते हैं. नेहरा चाहेंगे कि वैभव को पावरप्ले में आउट कर लिया जाए, इसके लिए उनसे शुरुआत में ही कोई गलती करवाने की रणनीति अपनाई जा रही होगी. जिसके लिए आक्रामक और तेज रफ्तार वाली बाउंसर गेंदों की बौछार आज हो सकती है.
राशिद खान को पहले आजमाया जा सकता है
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ GT का मुख्य हथियार राशिद खान ही हैं, जिन्होंने उनके खिलाफ अब तक 10 विकेट लिए हैं. अगर सूर्यवंशी शुरुआती तेज गेंदबाज़ी के हमले से बच निकलते हैं, तो नेहरा शायद राशिद का इस्तेमाल रन रोकने के लिए करेंगे. वे राशिद की गेंदबाज़ी में मौजूद विविधताओं का फायदा उठाकर इस युवा बल्लेबाज की आक्रामक मानसिकता को चुनौती देने की रणनीति अपना सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IPL Points Table 2026: सीएसके की दूसरी हार से प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल, इन दो टीमों पर मंडराया खतरा
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और रफ्तार के सौदागर जोफ्रा ऑर्चर का हुआ आमना-सामना तो हुआ कुछ ऐसा














