अप्रैल के शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में आंधी-बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी के तेवर कम कर दिए हैं मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान और हरियाणा में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा है सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भूमध्य सागर से नमी लेकर आने वाली हवाएं बारिश और ओलावृष्टि का कारण बन रही हैं