ईरान युद्ध से दक्षिण एशिया में ईंधन की कमी गहराई है. ऐसे में भारत से सप्लाई की मांग बढ़ी है. नेपाल ने एलपीजी सप्लाई बढ़ाने का आग्रह किया है, जबकि भारत फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार ही गैस भेज रहा है. श्रीलंका को भारत ने पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कर ईंधन संकट टालने में मदद प्रदान की है.