विकेट लेने की खुशी में मर्यादा भूला गेंदबाज, कर दी ऐसी चौंकाने वाली हरकत, देखकर किसी को नहीं हो रहा यकीन- Video

Wicket taking celebration: क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाज अपनी अलग तरह के सेलिब्रेशन के लिए जाने जाते हैं. चाहे वो इमरान ताहिर का विकेट लेकर 'रेस' लगाना हो या फिर वेस्टइंडीज के गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल का विकेट लेने के बाद 'मिलिट्री स्टाइल सैल्यूट' कर बल्लेबाज को विदा करने का, गेंदबाजों को अलग-अलग सेलिब्रेशन ने फैन्स को भी झूमने का मौका दिया है

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
गेंदबाज के एक्ट ने मचाई खलबली

Wicket taking celebration: क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाज अपनी अलग तरह के सेलिब्रेशन के लिए जाने जाते हैं. चाहे वो इमरान ताहिर का विकेट लेकर 'रेस' लगाना हो या फिर वेस्टइंडीज के गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल का विकेट लेने के बाद 'मिलिट्री स्टाइल सैल्यूट' कर बल्लेबाज को विदा करने का, गेंदबाजों को अलग-अलग सेलिब्रेशन ने फैन्स को भी झूमने का मौका दिया है. बता दें कि हर दशक में एक ऐसे गेंदबाज आता है जो अपनी सेलिब्रेशन से फैन्स का दिल जीतने में सफल रहते हैं. रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हुए शोएब अख्तर का 'हवा में उड़ने' वाले जश्न ने तो हर किसी को दीवाना बना दिया था. यानि गेंदबाजों का जश्न भी फैन्स को  मैच के दौरान रोमांचित करने का काम करता है.

लेकिन कभी कभी गेंदबाज जश्न (Video of Wicket Celebration Style Of Bowler) मनानें के क्रम में अपनी मर्यादा भूल जाते हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें गेंदबाज विकेट लेने के बाद कुछ ऐसी हरकत करता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो में गेंदबाज बल्लेबाज को आउट करने के बाद कुत्ते की तरह रिएक्ट करता है और स्टंप पर जाकर पिशाब करने की नकल करना लगता है. गेंदबाज के इस तरह के सेलिब्रेशन को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. वहीं, नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज भी गेंदबाज के द्वारा किए गए ऐसे व्यवहार को देखकर दंग रह जाता है. 
सोशल मीडिया पर फैन्स इसपर कमेंट कर रहे हैं. 

फैन्स गेंदबाज के ऐसे सेलिब्रेशन की निंदा करते हुए नजर आ रहे हैं. लोगों का मानना है कि चाहे वो लोकल क्रिकेट हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट, खिलाड़ियों को क्रिकेट की रिस्पेक्ट करनी चाहिए. इस तरह का हरकत देखना यकीनन निराश करता है. 

Advertisement

पहली बार शाहरुख खान के साथ मुलाकात में बात नहीं बन सकी थी, केकेआर के नए कोच चंद्रकांत पंडित का खुलासा

*जीत के बाद बाबर आजम की इंग्लिश का बना जमकर मजाक, सोशल मीडिया बोला-सर्फराज भी आपसे बेहतर, video

Advertisement

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe


 

Featured Video Of The Day
Trump की नई धमकी, "पुल के बाद ईरान के पावर प्लांट तबाह करेंगे"! सेना प्रमुख हटाए, तेल अवीव में तबाही