'हर बार हम हारते हैं', T-20 वर्ल्ड कप में IND-PAK मैच पर वसीम अकरम के रिएक्शन ने मचाई हलचल

Wasim Akram on T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से खेला जाना है.वहीं, वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला होना है लेकिन पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Wasim Akram on IND vs PAK T20 World Cup 2026
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है
  • वसीम अकरम ने भारत-पाक मैच की रोमांचक भावना पर अपनी राय दी लेकिन इस विवाद पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है
  • अकरम ने कहा कि हार-जीत क्रिकेट का हिस्सा है और बार-बार हारना स्वीकार्य नहीं है लेकिन मैच का अंत देखना जरूरी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Wasim Akram on T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने को लेकर मना कर दिया है. जिससे पूरे क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की बेइज्जती हो रही है. तो वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर रिएक्ट किया है. हालांकि वसीम अकरम ने कंट्रोवर्सी को लेकर कोई बयान नहीं दिया लेकिन उन्होंने भारत-पाक मैच को लेकर जो एक्साइटमेंट रहती है, उसपर अपनी राय दी. 

वसीम अकरम ने कहा, "देखिए पिछले 1-2 साल से हम भारत से एक ही मैच खेले हैं. देखिए जब हम भारत से मैच हारते हैं तो आपके पास यह विकल्प होता है कि आप अपने टेलीविजन को बंद कर देते हैं लेकिम बतौर कमेंटेटर हमें वहां लगातार बात करनी होती है. हमें वहां रहकर मैच को आखिर तक देखना होता है. आखिरी गेंद तक वहां मौजूद रहना है. हार और जीत इस खेल का हिस्सा है, यह सभी जानते हैं लेकिन हर बार हम हारते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए."

हालांकि वसीम अकरम ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला लेकिन जिस तरह से उन्होंने भारत-पाक मैच का जिक्र किया वह यह दर्शाता है कि फैन्स और कमेंटेटर इस मैच के होने के पक्ष में हैं लेकिन पाकिस्तान के राजनेता पाकिस्तान क्रिकेट का बेड़ागर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से खेला जाना है.वहीं, वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला होना है लेकिन पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है. बता दें कि भारत-पाकिस्तान मैच आईसीसी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा रेवेन्यू जनरेटर है, जिसकी कीमत लगभग 250 मिलियन डॉलर आंकी जाती है. पाकिस्तान के बहिष्कार के फैसले से आईसीसी, ब्रॉडकास्टर्स और पीसीबी को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान, भारत के साथ मैच ने खेलने को लेकर अड़ा हुआ है.

Featured Video Of The Day
Supreme Court News: हाईकोर्ट के जजों पर क्यों नाराज हुए CJI Suryakant? क्यों लगाई फटकार? Top News
Topics mentioned in this article