- भारत-पाक के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मैच कोलंबो में खेला जा रहा है, इस मैच में भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है.
- पाकिस्तान ने लंबे समय तक भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया था, लेकिन बाद में सहमति जताई.
- पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि पाकिस्तान भारत से मैच खेलेगा और यह तय था.
India vs Pakistan Match: ICC T-20 वर्ल्ड कप पर में भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच खेला जा रहा है. इस मैच पर पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की नजर हैं. हालांकि इस मैच को लेकर पहले बहुत राजनीति भी हुई. पाकिस्तान लंबे समय तक यह कहता रहा कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा. लेकिन बाद में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति जताई. भारत-पाक के बीच होने वाले इस मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है. वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे पहले से पता था कि पाकिस्तान भारत के साथ मैच खेलेगा.
'पहले पाकिस्तान में होता था रहमान डकैत अब है TRP के बकैत'
बीयोन्ड द बाउंन्ड्री में बातचीत करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा- पाकिस्तान ने यू-टर्न कहां मारा है. ये तो पहले से तय था कि पाकिस्तान आएगा. इतने पैसे पाकिस्तान कैसे छोड़ सकता है. वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि पहले पाकिस्तान में होता था रहमान डकैत अब है TRP के बकैत.
सहवाग ने कहा- मुझे पहले से पता था कि पाकिस्तान भारत से मैच खेलेगा
इस बातचीत के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने यह भी कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच से पाकिस्तान को जो इतना पैसा मिलता है, उसे वह कैसे छोड़ सकता है. इस मैच से पाकिस्तान को बहुत पैसा मिलेगा. तंज करते हुए वीरू ने आगे कहा कि वैसे ही पाकिस्तान कटोरा लेकर हर जगह घूम रहा है. वीरेंद्र सहवाग ने
दो-टूक कहा मुझे पहले से पता था कि पाकिस्तान भारत से मैच खेलेगा.
टॉस जीत कर पाकिस्तान ने भारत को दिया बल्लेबाजी का न्योता
बताते चले कि कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया. भारत ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं. अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिला है. जबकि अर्शदीप की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें - भारत-पाकिस्तान मैच के पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां













