IND vs SA, 1st ODI: विराट कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

Virat Kohli record, IND vs SA: कोहली ने रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 217 छक्के लगाए थे

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Virat Kohli record vs Ricky Ponting record
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया
  • कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर तीन पर 218 छक्के लगाए, रिकी पोंटिंग का 217 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा
  • कुमार संगकारा तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 131 छक्के लगाए, यह इस श्रेणी में तीसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Virat Kohli record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट मे ंनंबर 3 पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर कोहली ने रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 217 छक्के लगाए थे. वहीं, अब विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 218 छक्के अभी तक लगाने में सफल हो गए हैं. इस मामले में तीसरे नंबर पर कुमार संगकारा हैं जिनके नाम नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 131 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

नंबर 3 पर सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने बल्लेबाज

218* - विराट कोहली (327 पारी)
217 - रिकी पोंटिंग (540  पारी)
131 - कुमार संगकारा (468  पारी)
121 - केन विलियमसन (353  पारी)
106 - जैक्स कैलिस (283 पारी)

वहीं, कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक ठोक दिया है. कोहली अब एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली के नाम वनडे में 52 शतक हैं. वहीं, सचिन ने टेस्ट में 51 शतक बनाए हैं. 

एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा सेंचुरी

52 - कोहली (ODI में)
51 - सचिन तेंदुलकर (टेस्ट में)
49 - सचिन तेंदुलकर (ODI में)
45 - जैक्स कैलिस (टेस्ट में)
41 - रिकी पोंटिंग (टेस्ट में)

Advertisement

मैच की बात करें तो भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर पहला वनडे मैच जीत लिया. भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 332 रन बनाकर आउट हो गई. इस मैच में  साउथ अफ्रीका नेटॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था.  

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन : रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन

Featured Video Of The Day
PM Modi Bengal Rally: कूच बिहार में ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी | Bengal Elections 2026