Virat Kohli, IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले मैच में आरसीबी को 6 विकेट से शानदार जीत मिली, आरसीबी की जीत में विराट कोहली ने 69 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाया. कोहली की इस पारी को देखकर पूर्व सीएसके खिलाड़ी अंबाती रायडू ने विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर वापसी की मांग की है.आईपीएल 2026 के पहले मैच के बाद के एक शो में बोलते हुए, रायडू ने जोर देकर कहा कि "कोहली के पास टेस्ट क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में देने के लिए अभी भी बहुत कुछ है और उन्हें मौजूदा कप्तान शुभमन गिल की जगह टीम के कप्तान के तौर पर फिर से नियुक्त किया जाना चाहिए." रायडू का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- Video: क्या ड्रामेबाज़ है ये...विराट कोहली ने किया प्लाइंग किस, वाइफ अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल
रायडू ने ईएसपीएन के साथ बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि उनका करियर खत्म होने के करीब भी है. मुझे लगता है कि उनके पास अभी भी 5 या 6 बेहतरीन साल बाकी हैं और, जैसा कि संजय बांगर और मैं पहले चर्चा कर रहे थे, उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी करनी चाहिए, उम्मीद है कि कप्तान के तौर पर."
रायडू का बयान इस बात को दर्शाता है कि टेस्ट क्रिकेट विराट कोहली का कमी आज भी खल रही है. रायडू ने कोहली को भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन टेस्ट कप्तान बताया, और उनके कार्यकाल के दौरान अपनाई गई उनकी रणनीतिक सूझ-बूझ और आक्रामक क्रिकेट शैली, दोनों की जमकर तारीफ की .पूर्व सीएसके दिग्गज ने आगे कहा,"हम पूरी तरह से गंभीर हैं. भारतीय क्रिकेट में मैंने जितने भी 'रेड-बॉल' कप्तान देखे हैं, उनमें कोहली सबसे बेहतरीन हैं.जिस तरह से वह अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए उनका कप्तानी छोड़ना भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान है."
भारत के सबसे बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी में एक रहे कोहली ने पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में खेले 123 मुकाबलों में 9,230 रन बनाए. कोहली ने अपने करियर के दौरान 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए. वहीं, टी20 फॉर्मेट को कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 को जीतने के बाद ही अलविदा कह दिया था.














