PM मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े इसलिए सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सियासी लाभ के लिए खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की जान को खतरे में डाल रही है. मोदी ने खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को अहम बताते हुए कांग्रेस की टिप्पणियों को खतरनाक बताया.