Virat Kohli record, RCB vs LSG, IPL 2026: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया. हालांकि कोहली 49 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी धुआंधार पारी के दौरान किंग कोहली ने एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली आईपीएल इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, कोहली के नाम अब आईपीएल में बतौर ओपनर कुल 185 छक्के दर्ज हो गए हैं. वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर इस समय केएल राहुल हैं. राहुल के नाम बतौर ओपनर आईपीएल में कुल 184 छक्के लगाने का कमाल दर्ज है.
बतौर ओपनर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- 185: विराट कोहली
- 184: केएल राहुल
- 148: रोहित शर्मा
- 143: शिखर धवन
- 118: शुभमन गिल
बता दें कि आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने बतौर ओपनर आईपीएल में 326 छक्के लगाए हैं. वहीं, डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में बतौर ओपनर 210 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है. वहीं, ओवरऑल विराट कोहली बतौर ओपनर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं.
बता दें कि कोहली अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली आईपीएल 2026न में अबतक 5 पारी में 228 रन बना लिए हैं.
IPL की पिछली 37 पारियों में विराट कोहली:
100(63), 101*(61), 21(20), 77(49), 83*(59), 22(16), 113*(72), 3(9), 42(20), 18(7), 51(43), 70*(44), 42(27), 92(47), 27(13), 47(29), 33(24), 59*(36), 31(30), 7(6), 67(42), 22(14), 62*(45), 1(3), 73*(54), 70(42), 51(47), 62(33), 43(25), 54(30), 12(12), 43(35), 69*(38), 28(18), 32(16), 50(38) और 49(34)
बता दें कि इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स पारी की अंतिम गेंद पर 146 रन पर सिमट गई. इस टीम को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 32 रन जुटाए. आरसीबी की ओर से रसिख सलाम डार ने 24 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट निकाले. क्रुणाल पंड्या ने 2 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट अपने नाम किया. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया.
ये भी पढ़ें- CSK की जीत से IPL Points Table में उथल-पुथल, केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल
ये भी पढ़ें- Sanju Samson: संजू सैमसन ने IPL में मचाई खलबली, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास














