जुप्पा जिओ नेविगेशन टेक्नोलॉजी ने सेना को पिछले तीन महीनों में 500 से अधिक अजीत सीरीज के ड्रोन उपलब्ध कराए. अजीत ड्रोन छोटे, हल्के और साइबर सुरक्षा से लैस हैं, जो दुश्मन के सिग्नल को जाम या गुमराह करने से बचाते हैं. ड्रोन बिना जीपीएस के भी काम करते हैं. इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर वाले इलाकों में रियल टाइम निगरानी सक्षम बनाते हैं.