विराट कोहली का तहलका, 75 रन की पारी में रचा इतिहास, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली ने आईपीएल फाइनल में 75 रन की पारी खेली, अपनी 75 रन की पारी में कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Virat Kohli record in IPL 2026: कोहली ने रचा इतिहास

Virat Kohli record: आईपीएल फाइनल में विराट कोहली ने 75 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. कोहली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफलता हासिल की. बता दें कि कोहली को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. अपनी पारी के दौरान कोहली ने इतिहास रच दिया. फाइनल मैच में वह सबसे बड़े हीरो रहे और उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का अवॉर्ड मिला. 37 साल के कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सिर्फ 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली इस टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की और 12 गेंदें शेष रहते ही मैच को जीत लिया. कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शद खान की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई.

विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं , जिन्होंने आईपीएल और T20 वर्ल्ड कप, दोनों फाइनल में 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का अवॉर्ड जीता है. इससे पहले जसप्रीत बुमराह ही यह कारनामा कर पाए थे.तेज गेंदबाज़ ने 2019 के आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ  'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का अवॉर्ड जीता था.  इसके बाद, इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ़ 4 विकेट लेकर  'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी. 

इसके अलावा, यह चौथा मौका था जब कोहली ने किसी टी 20 मैच के फाइनल में अर्धशतक बनाया. यह किसी भी खिलाड़ी की ओऱ से बनाया गया संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा अर्धशतकों का रिकॉर्ड है. उन्होंने दो आईपीएल फाइनल के साथ-साथ 2014 और 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी अर्धशतक बनाए हैं. टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मैचों में इतने ही अर्धशतक बनाने वाले अन्य खिलाड़ियों में क्रिस गेल भी शामिल हैं. 

टी- 20 फाइनल में 4 ज्यादा हाफ़-सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजपारी
हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा5
विराट कोहली9
ड्वेन स्मिथ10
क्रिस गेल13

बता दें कि कोहली सबसे छोटे फ़ॉर्मेट के फाइनल में 4 हाफ़-सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने सुरेश रैना और रोहित शर्मा (3) के साझा रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 

Advertisement

ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने इस सीजन का समापन 675 रनों के साथ किया और वे चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. यह किसी भी बल्लेबाज की ओर से अपनी टीम को खिताब जिताने वाले अभियान में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है; उनसे आगे सिर्फ डेविड वॉर्नर (2016 में 848 रन) हैं. किंग कोहली दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो अलग-अलग आईरपील सीजन में 600 से ज़्यादा रन बनाए हैं, और इन दोनों ही सीजन में उनकी टीम ने आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही है. 

Featured Video Of The Day
‘नाग फांस’: 2 घंटे तक लकवाग्रस्त व्यक्ति को कुर्सी से जकड़े रहा सांप
Topics mentioned in this article