Virat Kohli: विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, KKR के खिलाफ तूफानी शतक जड़ तोड़ा क्रिस गेल का T20 'महारिकॉर्ड'

Virat Kohli Fourteen Record Century, RCB vs KKR IPL 2026: जीत के साथ ही किंग कोहली ने क्रिकेट इतिहास में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Virat Kohli Fourteen Record Century, RCB vs KKR IPL 2026:

Virat Kohli Fourteen Thousand T20 Runs Record, RCB vs KKR IPL 2026: विराट कोहली के बल्ले से निकले एक और ऐतिहासिक शतक (Virat Kohli Century vs KKR) के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के 57वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से धूल चटा दी. इस धमाकेदार जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अंक तालिका (Points Table) में सबसे ऊपर पहुंच गई है. केकेआर से मिले बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 19.1 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया.

विराट कोहली ने रचा 'विराट' इतिहास

जीत के साथ ही किंग कोहली ने क्रिकेट इतिहास में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में 14,000 रन बनाने वाले दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए विश्व के तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. कोहली ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

सबसे कम पारियों में 14000 टी20 रन

विराट कोहली - 409 पारियां

क्रिस गेल - 423 पारियां

डेविड वॉर्नर - 431 पारियां

जॉस बटलर - 468 पारियां

एलेक्स हेल्स - 505 पारियां

कीरोन पोलार्ड - 633 पारियां

सलामी जोड़ी ने दी ठोस शुरुआत

बड़े टारगेट के सामने आरसीबी को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर शुरुआती 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 37 रन जोड़े. बेथेल के आउट होने के बाद कोहली को देवदत्त पड्डिकल का साथ मिला. दोनों ने मिलकर केकेआर के गेंदबाजों की रिमांड ली और 59 गेंदों में 92 रनों की शानदार साझेदारी करके जीत की नींव रख दी.

पड्डिकल 27 गेंदों में 7 चौके लगाकर 39 रन पर पवेलियन लौटे. इसके बाद कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार (11 रन) के साथ 28 रन और टिम डेविड (2 रन) के साथ 23 रन जोड़े. हालांकि, ये बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके, लेकिन कोहली एक छोर पर अंगद की तरह पैर जमाए खड़े रहे.विराट का 9वां आईपीएल शतकएक तरफ विकेट गिरते रहे, लेकिन विराट कोहली ने अपना आक्रामक रुख नहीं छोड़ा. 

Advertisement

उन्होंने महज 58 गेंदों में अपना 9वां आईपीएल शतक पूरा किया. कोहली ने 60 गेंदों का सामना करते हुए 105 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 गगनचुंबी चौके और 3 कड़क छक्के शामिल रहे. केकेआर की तरफ से कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि सुनील नरेन को 1 सफलता मिली, लेकिन वे आरसीबी को जीतने से नहीं रोक सके.

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत पर बड़ा खुलासा! | Sucherita Kukreti