Video: डगआउट में बनाई गई रणनीति पर भड़के सूर्यकुमार यादव, हार के बाद गौतम गंभीर समेत सपोर्ट स्टाफ के साथ हुई बहस

IND vs SA, T20 World Cup 2026: भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज जमकर नहीं खेल पाया, यही कारण रहा कि पूरी टीम केवल 111 रन ही बना सकी. भारत की ओर से केवल शिवम दुबे ने जोर दिखाया और 42 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India vs South Africa, T20 World Cup 2026

 Suryakumar Yadav Angry video viral:  टी-20 वर्ल्ड कप से सुपर 8 मैच में भारत को साउथ अफ्रीका ने बुरी तरह से 76 रन से हरा दिया. भारत की हार के बाद फैन्स खफा है. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी गुस्से में नजर आए हैं. दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच हारने के बाद सूर्यकुमार यादव डगआउट में काफी परेशान दिखे. वह गौतम गंभीर और बाकी सपोर्ट स्टाफ के साथ गंभीर चर्चा करते दिखे. सूर्या ने सभी से बात की और हार को लेकर अपनी राय दी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है जिसमें सूर्या सपोर्ट स्टाफ के साथ बहस कर रहे हैं. गौतम गंभीर कप्तान सूर्या की बात को गौर से सुन भी रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि मैच से पहले जो रणनीति सपोर्ट स्टाफ के साथ बनाई गई थी, उसको लेकर सूर्या गुस्से में हैं और सपोर्ट स्टाफ के साथ अपनी बात रख रहे हैं. सूर्या के अंदाज को देखकर लग रहा है कि टीम इंडिया से मिली हार ने उन्हें काफी निराश कर दिया है. वहीं, सपोर्ट स्टाफ भी काफी खामोश होकर कप्तान की बात को सुन रहा है. 

बता दें कि मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की थी और  7 विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके बाद भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन बनाकर आउट हो गई. भारत को 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. मैच में डेविड मिलर ने धमाकेदार पारी खेली और 63 रन बनाए जिसने मैच को पलट दिया, बाद में ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंद पर 44 रन बनाए जो मैच का अहम पड़ाव बना, आखिरी ओवर में हार्दिक के खिलाफ ट्रिस्टन स्टब्स ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी और कुल 20 रन बने. 

भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज जमकर नहीं खेल पाया, यही कारण रहा कि पूरी टीम केवल 111 रन ही बना सकी. भारत की ओर से केवल शिवम दुबे ने जोर दिखाया और 42 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. 

ये भी पढ़ें- मैच पावरप्ले में जीता नहीं जाता, लेकिन हारा जरूर जा सकता है', हारकर टूट गए कैप्टन सूर्यकुमार यादव?

ये भी पढ़ें- IND vs SA, T20 World Cup: अहमदाबाद में इन 5 वजहों से हारी टीम इंडिया, गावस्कर ने बताया कहां हुई चूक

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Protests: खामेनेई के खिलाफ सड़कों पर उतरी Gen Z, क्या US Military करेगी ईरान पर बड़ा हमला?