Video: क्या वैभव सूर्यवंशी प्रोफेशनल नहीं है? राजस्थान रॉयल्स ने जितेश शर्मा को दिया जवाब

RR vs MI, Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में शानदार लय में दिखाई दिए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली थी

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vaibhav Suryavanshi को लेकर बड़ा खुलासा

Vaibhav Suryavanshi Not a Professional: कुछ दिन पहले जितेश शर्मा  ने एबी डिविलियर्स के साथ बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी को प्रोफेशनल करार नहीं दिया था. जिसपर काफी बवाल मचा था. दरअसल, जितेश शर्मा ने कहा था, "वैभव प्रोफेशनल नहीं है.. मैं यह पक्के तौर पर कह सकता हूं, कम से कम मैदान के बाहर तो बिल्कुल नहीं. मैदान पर शायद बन जाए. मैं उससे कहता हूं कि रात में आइसक्रीम मत खाओ, लेकिन वह मेरी बात कभी नहीं सुनता. " जितेश के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर जितेश शर्मा  को अपने तरीके से जवाब दिया है. 

राजस्थान रॉयल्स ने इस अंदाज में दिया जवाब

राजस्थान रॉयल्स ने अपने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर मजाकिया अंदाज में यह बताने की कोशिश की है कि लोग उन्हें अनप्रोफेशनल क्यों कह रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि 15 साल के सूर्यवंशी प्लेन में हैं और जब प्लेन में सीट बेल्ट खोलकर बैठने की छूट दी जाती है, तब भी वैभव सीट बेल्ट को लगाए रहते हैं. वहीं, वैभव का फोन भी फ़्लाइट मोड पर है. फिर भी लोग वैभव को क्यों प्रोफेशनल नहीं मानते हैं, राजस्थान रॉयल्स के इस वीडियो पर फैन्स के खूब सारे कमेंट आ रहे हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में धमाका

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में शानदार लय में दिखाई दिए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 17 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंदों में 31 रन बनाए. वैभव पावरप्ले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. 15 वर्षीय बल्लेबाज अगर क्रीज पर टिक गया, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़ा टोटल खड़ा कर सकती है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-  शाहरुख खान का बदला मिजाज, केकेआर के परफॉर्मेंस को लेकर CEO वेंकी मैसूर पर बरसे? देखें Video

ये भी देखें- 'IPL की वजह से मेरा करियर खत्म हो गया', पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन के खुलासे ने मचाई खलबली

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान से अमेरिका ने कैसे रेस्क्यू किया अपना पायलट? | Meenakshi Kandwal | Kachehri