दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सरबजीत सिंह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं. सरबजीत ने पुलिस को बताया कि भतीजे हरमन की गुमशुदगी का मामला सामने लाने के लिए यह कदम उठाया था. भतीजा हरमन कॉलेज छात्र है, लगभग एक सप्ताह पहले नई दिल्ली के हरि नगर इलाके से लापता हुआ था.