कुशीनगर से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान ने UP और दिल्ली के प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश रची थी. रिजवान ने लाल किला ब्लास्ट की तर्ज पर IED विस्फोट की योजना बनाई. जांच में पता चला कि रिजवान ने दिल्ली के बड़े मंदिरों की रेकी की थी और हमले के लिए जगहों की पहचान की थी.