Vaibhav Sooryavanshi vs Jason Holder: क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया, इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 104 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. लेकिन गिल से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान भी देखने को मिला था. वैभव 96 रन बनाकर आउट हुए, वैभव ने अपनी 96 रन की पारी में 47 गेंद का सामना किया और 7 छक्के के अलावा 8 चौके भी लगाए. गुजरात-राजस्थान क्वालिफायर 2 मैच में सबसे रोमांचक पल उस समय देखने को मिला, जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जेसन होल्डर से अपना बदला लिया.
दरअसल, मैच के दौरान जब वैभव बल्लेबाजी कर रहे थे तो कागिसो रबाडा ने एक सटीक रणनीति के साथ गेंदबाजी की, रबाडा ने वैभव पर बाउंसर गेंदों की बौछार की और साथ की साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने वैभव को शरीर से दूर गेंद फेंकी, जिसपर राजस्थान का यह बल्लेबाज रन नहीं बना सका था. इस समय तक ऐसा लगा कि गुजरात के गेंदबाजों ने सूर्यवंशी से बचने का रास्ता ढूंढ लिया है. यही नहीं रबाडा की एक गेंद वैभव के हेलमेट पर भी लगी थी.
हेलमेट पर लगी गेंद ...ईगो हो गया हर्ट, फिर ऐसे ले लिया बदला
इसके बाद फिर क्या था. गुजरात के गेंदबाज खुश थे, उन्हें लगने लगा कि तेज बाउंसर गेंद फेंककर वैभव को रोका जा सकता था. लेकिन यही सोच विरोधी टीम के लिए एक भारी गलती थी. इसके बाद जो हुआ उसने क्रिकेट के रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया.
वैभव ने लिया बदला
रबाडा के बाद जेसन होल्डर गेंदबाजी करने आए. होल्डर ने भी वैभव के खिलाफ बाउंसर गेंद की भरमार कर दी. लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने बदला लेने का मन बना लिया था. अब जब होल्डर अगले ओवर में उनके सामने आए तो वैभव ने जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की और उनकी बाउंसर गेंद पर छक्का जमाकर अपना बदला ले लिया. जब वैभव ने होल्डर के खिलाफ छक्का लगाया तो गेंदबाज का रिएक्शन देखने लायक था.











