वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, 454 की स्ट्राइक रेट से कूटे रन, लगाई लिस्ट ए की सबसे तेज फिफ्टी

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा है. उन्होंने पहली ही गेंद से चौके-छक्के लगाने शुरू किए और सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vaibhav Sooryavanshi World Record Fastest List A Fifty

श्रीलंका ए और भारत ए के बीच दांबुल में हो रहे ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का कोहराम देखने को मिला है. बेबी बॉस ने सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाई है. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छ्क्के आए और उनका स्ट्राइक रेट 454 से अधिक का रहा. जब पिछली बार दोनों टीमें भिड़ीं थी, तब वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से झड़प हुई थी. वैभव इस टूर्नामेंट में फाइनल से पहले कोई बड़ी पारी भी नहीं खेल पाए थे और उनको लेकर कई सवाल उठ रहे थे. ऐसे में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने बल्ले से सभी सवालों के जवाब दिए और सिर्फ 11 गेंदों में फिफ्टी लगाकर, लिस्ट ए के इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

लिस्ट ए में सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड इससे पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी के वीररत्ने के नाम था, जिन्होंने 2005 में 12 गेंदों में यह कारनामा किया था. इसके बाद परेरा ने 13 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. लिस्ट में तीसरे स्थान पर आरके क्लेनवेल्ट थे, जिनके नाम 14 गेंदों में पचासा था. जबकि एजे हॉलियोके और सलमान बट ने 15-15 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया था. 

रविवार को वैभव ने जो कहरमना मचाया, उसमें सभी दिग्गजों के रिकॉर्ड हवा में तिनके की तरह उड़ गए. वैभव ने जो शुरुआती गेंद खेली, उसमें एक भी सिंगल नहीं लिया और सिर्फ एक डॉट गेंद रही. वैभव ने छक्के के साथ अपना अर्द्धशतक पूरा किया. यह वैभव का ही कोहराम रहा कि इंडिया ए ने 4 ओवर में 76 रन बटोरे लिए थे.

Featured Video Of The Day
योग, युद्ध से लेकर मोदी-ट्रंप तक! क्या-क्या बोले बाबा रामदेव?
Topics mentioned in this article
India A
Cricket
Sri Lanka A
Vaibhav Sooryavanshi