Vaibhav Sooryavanshi, Top 10 Indian Batters with Most Sixes in a Duleep Trophy Innings: भारतीय क्रिकेट में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. ईस्ट जोन के खिलाफ 15 साल के वैभव ने 2026 दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 92 रनों की पारी के दौरान 7 छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की आतिशी पारी खेली. इसके साथ ही, वह दलीप ट्रॉफी की एक ही पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में टॉप 10 में शामिल हो गए हैं. ऐसे में जानते हैं उन 10 बल्लेबाजों के बारे में जिनके नाम दलीप ट्रॉफी में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं.
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर यूसुफ पठान हैं जिनके नाम एक पारी में 10 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हर्षित राणा के नाम एक पारी में 9 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, राणा इस मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. वहीं, बात करें वैभव सूर्यवंशी की तो इस 15 साल के बल्लेबाज ने अपनी 92 रन की पारी में 7 छक्के लगाए. वह अब इस सूची में टॉप 10 में एंट्री मारने में सफल हो गए हैं. वैभव ने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है. सहवाग ने एक पारी में 6 छक्के लगाए हैं.
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
| रैंक | बल्लेबाज | रन | पारी में 6s |
| 1 | यूसुफ पठान (वेस्ट ज़ोन) | 210 | 10 |
| 2 | हर्षित राणा (नॉर्थ जोन) | 122 | 9 |
| 3 | लालचंद राजपूत (वेस्ट जोन) | 275 | 7 |
| 4 | मनीष पांडे (साउथ ज़ोन | 218 | 7 |
| 5 | आवेश खान (इंडिया रेड) | 64 | 7 |
| 6 | वैभव सूर्यवंशी (ईस्ट जोन) | 92 | 7 |
| 7 | रमन लांबा (नॉर्थ जोन) | 320 | 6 |
| 8 | वीरेंद्र सहवाग (नॉर्थ जोन) | 66 | 6 |
| 9 | गगन खोडा (सेंट्रल जोन) | 300 | 6 |
| 10 | बाबा इंद्रजीत (इंडिया रेड) | 200 | 6 |
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
दिलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों में भी वैभव पहले नंबर पर आ गए हैं. वैभव ने 15 साल 175 दिन की उम्र में अर्धशतक जमाया है. उन्होंने ऐसा कर लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
- वैभव सूर्यवंशी - 15 साल 175 दिन
- लक्ष्मण सिंह (1969) - 16 साल 23 दिन
- पीयूष चावला (2025) - 16 साल 307 दिन
ये भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास: 7 गेंद, 0 रन, 3 विकेट, T20I में वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम
ये भी पढ़ें-\ वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द