वैभव सूर्यवंशी के IPL 2026 में 5 बड़े रिकॉर्ड, जिसका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाए, वैभव इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यही कारण रहा कि वैभव को ऑरेंज कैप से नवाजा गया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPL 2026, Vaibhav sooryavanshi record in IPL 2026 Full list The statistical madness of Sooryavanshi's IPL 2026

Vaibhav sooryavanshi record in IPL 2026: आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए शानदार सीजन साबित हुआ. 15 साल का 'वंडरकिड' अब भारत में क्रिकेट की दुनिया का नया सुपरस्टार बन गया है. इस युवा खिलाड़ी के लिए यह सिर्फ दूसरा ही सीजन था, अपने दूसरे सीजन में ही अपनी बल्लेबाजी से सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया .सूर्यवंशी ने 'ऑरेंज कैप'  का खिताब अपने नाम किया. सूर्यवंशी ने 16 पारियों में कुल 776 रन बनाए हैं, आईपीएल 2026 में 750 से ज्यादा रन बनाने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज बने.

दरअसल, पिछले साल, जब वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कुछ रन बनाए थे, तो कई लोगों को शक था कि क्या वह पूरे सीजन खेलने का दबाव झेल पाएंगे. वैभव इस सीजन में बहुत ज़्यादा उम्मीदों के साथ आए थे और उन्होंने उन उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरकर दिखाया. राजस्थान रॉयल्स को इसका बहुत बड़ा श्रेय जाता है कि उन्होंने उन्हें यह मंच दिया, उन पर भरोसा किया और उन्हें ज़मीन से जुड़ा रखा.

इस 15 साल के खिलाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है..ऑरेंज कैप जीती, 'सीज़न का उभरता हुआ खिलाड़ी' और 'सबसे कीमती खिलाड़ी' का खिताब जीता, सबसे ज़्यादा स्ट्राइक रेट दर्ज किया, एक सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, और दो नॉकआउट मैचों में 96 और 97 रनों की यादगार पारिया खेलीं. उन्होंने अकेले दम पर पूरी फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई और बड़े मैचों में अपने प्रदर्शन से हर उस इंसान को चुप करा दिया जिसे उन पर शक था. 

इस सीजन में वैभव के बल्ले से जो रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं वह किसी करिश्मा से कम नहीं है. ऐसे में जानते हैं आईपीएल 2026 के पांच ऐसे रिकॉर्ड जो वैभव ने बनाए हैं, जिसका टूटना अब मुश्किल है. 

Advertisement

 एक ही IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन को अपने नाम 72 छक्कों के साथ खत्म किया, और टूर्नामेंट के एक ही सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने आईपीएल 2012 में क्रिस गेल के पिछले रिकॉर्ड (59 छक्के) को काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया.

सबसे तेज 1,000 IPL रन बनाने वाले खिलाड़ी

वैभव ने गेंद खेलने के हिसाब से सबसे सबसे 1,000 आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. सूर्यवंशी ने सिर् 440 गेंदों में यह कमाल करने में सफलता हासिल की, ऐसा कर उन्होंने आंद्रे रसेल को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया. रसेल ने यह कारनामा 545 गेंदों में किया था.

Advertisement

 सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा.  15 साल के वैभव ने सीजन का समापन 776 रनों के साथ किया, और  आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए जायसवाल के पिछले रिकॉर्ड (625 रन) को पीछे छोड़ दिया. 

 एक ही IPL सीजन में पावरप्ले में 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने इस आईपीएल में कुल 776 रन बनाए, जिनमें से 521 रन तो सिर्फ पावरप्ले में ही आए. इसके साथ ही, 15 साल के इस बैटर ने एक आईपीएल सीजन के पावरप्ले में 500 या उससे ज़्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनाने का करिश्मा कर दिखाया. ऐसा कर वैभव ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया , वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 467 रन बनाए थे. 

ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में पहले और एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी पारी के पहले ही ओवर में चार छक्के जड़े हैं. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद  के गेंदबाज प्रफुल हिंगे की गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़े थे.

Featured Video Of The Day
बकरीद पर हत्या करने वाले असद का एनकाउंटर