भारतीय टीम जापान के साथ एक मात्र टी-20 मैच खेलना वाली है. 22 सितंबर को यह मैच खेला जाएगा. सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा. जापान क्रिकेट संघ के मुख्य परिचालन अधिकारी एलन कर को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ होने वाला पहला टी20 मुकाबला उनके देश में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा और जापान को वैश्विक क्रिकेट समुदाय में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे ले जाएगा. वहीं, इस ऐतिहासिक मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी. इसको लेकर भी बातें शुरू हो गई है.
भारतीय प्लेइंग 11 को लेकर बन रहा ऐसा समीकरण
जापान के खिलाफ एक मात्र टी20 में भारत की प्लेइंग 11 को लेकर क्या फैसला किया जाएगा यह तो टॉस के समय ही पता चलेगा लेकिन उम्मीद है कि इस मैच में संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाएगा. वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी-20 मैच में मौका नहीं मिला था. ऐसे में उम्मीद है कि मैनेजमेंट उनके जापान के खिलाफ मैच में मौका दे. क्योंकि इस मैच के बाद भारतीय टीम को एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है. ऐसे में यह कयास लग रहे हैं कि एशियन गेम्स के मैच में संजू और अभिषेक ही भारत के लिए ओपनर की भूमिका निभाएंगे.
ईशान किशन को विकेटकीपर की भूमिका में मौका दिया जा सकता है. वहीं, सैमसन के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस मैच में आराम दिया जा सकता है. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों मैच में बुमराह खेले थे. ऐसे में उन्हें इस मैच से रेस्ट दिया जाने का फैसला हो सकता है. बुमराह एशियन गेम्स 2026 के दौरान तीनों ही मैचों में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में वो पहले थोड़ा आराम करेंगे
जापान के खिलाफ नंबर 3 पर ईशान किशन खेलेंगे तो वहीं, नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर को मौका मिलेगा. नंबर 5 पर तिलक वर्मा तो वहीं, नंबर 6 पर शिवम दुबे को इस मैच में मौका मिल सकता है. दुबे-पटेल और सुंदर ऑलराउंडर के तौर पर इस मैच में खेल सकते हैं. स्पिनर के तौर पर टीम में सुंदर के अलावा रवि बिश्नोई को मौका मिलने की उम्मीद है. तेज गेंदबाज के तौर पर इलेवन में अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर को मौका मिल सकता है.
जापान के खिलाफ भारत की संभावित 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर
भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर
जापान टीम
केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), एलेस्टर फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी ताकाडा, माकोटो तानियामा, लाचलन यामामोटो लेक, बेंजामिन इटो डेविस, जेक कुसुडा नैर्न, रियो सकुरानो थॉमस, इब्राहिम ताकाहाशी, शोमा स्लेटर, वातरू मियाउची, शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा हिंजेव
ये भी पढ़ें- भारत-जापान टी20, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का
ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर एंड कंपनी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनना पड़ सकता है भारी
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी, रिपोर्ट में बड़ा दावा