Updated IPL 2026 Points Table: टॉप पर है विजय रथ पर सवार पंजाब, SRH ने भी लगाई छलांग, जानें सभी टीमों की स्थिति

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 के 36 मुकाबले बीत जाने के बाद पंजाब किंग्स की टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है. उसके बाद टॉप फोर में दूसरे स्थान पर आरसीबी, तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद और चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स का नाम आता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

Updated IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के कुल 36 मुकाबले संपन्न हो चुके हैं. बीते शनिवार (25 अप्रैल) को टूर्नामेंट में कुल दो मुकाबले खेले गए. जहां पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से तो दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. टूर्नामेंट के 36 मैच पूरे हो जाने के बाद पंजाब की टीम 13 अंक (+1.333) लेकर अंकतालिका में पहले पायदान पर जमी हुई है. वहीं राजस्थान रॉयल्स को मात देने के बाद एसआरएच को भी जबरदस्त फायदा हुआ है. टीम अंकतालिका में अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. एसआरएच के खाते में 10 अंक (+0.815) हैं. 

दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का कब्जा है. जिन्होंने टूर्नामेंट में खबर लिखे जाने तक कुल सात मैच खेले हैं. इस बीच टीम को पांच मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी के खाते में भी 10 अंक (+1.101) हैं. टॉप फोर में स्थित चौथी टीम राजस्थान रॉयल्स है. आरआर ने टूर्नामेंट में आठ मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको पांच मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि तीन मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है. टीम के खाते में 10 अंक (+0.602) हैं. 

Photo Credit: @IPL/X

टॉप फोर से बाहर चल रही अन्य टीमों की स्थिति 

टूर्नामेंट के 36 मुकाबले बीत जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवें पायदान पर काबिज है. सीएसके ने अबतक सात मैच खेले हैं. इस बीच उनको तीन मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. उनके खाते में छह अंक (+0.118) हैं. छठवें एवं सातवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का कब्जा है. दोनों टीमों के खाते में क्रमशः छह-छह अंक हैं. मगर रन रेट के मामले में आगे होने की वजह से दिल्ली छठवें, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम सातवें पायदान पर स्थित है. 

आठवें स्थान पर मुंबई इंडियंस, जबकि नौवें और 10वें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम काबिज है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में चार-चार और कोलकाता नाइट राइडर्स की झोली में दो अंक हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'यश भैया ने कहा था', कौन हैं 'यश भैया', जिनके कहने पर वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर में जड़ दिया शतक? सुने उन्हीं की जुबानी


 

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing News: वाशिंगटन होटल में थे Trump, तभी हुई फायरिंग, संदिग्ध को मार गिराया गया
Topics mentioned in this article